बिहार में शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया 2025 – नया आदेश जारी
📅 11 Nov 2025
👁 38 views
📥 146 downloads
बिहार सरकार, शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित नया आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के अनुसार शिक्षक स्थानांतरण, अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं प्रोन्नति नियमावली 2018 के तहत प्रोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए SOP (Standard Operating Procedure) लागू किया गया है।
मुख्य बिंदु:
सभी जिलों को प्रोन्नति मामलों का समय पर निष्पादन करना अनिवार्य
प्रोन्नति से संबंधित प्रमाण पत्र 03 दिनों के भीतर भेजना होगा
वरिष्ठता सूची (Seniority List) हर वर्ष 31 दिसंबर के आधार पर तैयार होगी
पात्रता के लिए न्यूनतम सेवा अवधि एवं शैक्षणिक योग्यता आवश्यक
अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दी जाएगी
प्रोन्नति आदेश जिला स्तर पर जारी किया जाएगा
📌 यह आदेश प्राथमिक (कक्षा 1–5) एवं मध्य विद्यालय (कक्षा 6–8) के शिक्षकों पर लागू होगा।
👉 आधिकारिक पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए रेफरेंस लिंक पर क्लिक करें।